जी हां,
अक्षय कुमार ने शादी से पहले ट्विंकल खन्ना के साथ दो बार सगाई की थी। शादी के पहले अक्षय को उनकी कैसनोवा इमेज के कारण जाना जाता था। उनका नाम कई एक्ट्रेसेज के साथ जोड़ा गया जैसे रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और पूजा बत्रा। और तो और, जब उन्होंने ट्विंकल उर्फ टीना से अपनी शादी की अनाउंसमेंट की तो लोगों को यह बात भी झूठ ही लगी। पर इस दिलफेंक आशिक को आखिर सच्चा प्यार हो ही गया। 17 फरवरी,2001 को टीना और अक्की हमेशा के लिए एक हो गए।