दूसरी इंडियन ग्रां प्री में रफ्तार और रोमांच का मुकाबला देखने रविवार को बॉलीवुड और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर नजर आईं। इनमें अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा से लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल थे।
अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म ‘ सन आफ सरदार ’ के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे। उन्होंने रेस शुरू होने से पहले राष्ट्रगीत गाया ।
अजय ने इस मौके पर कहा,‘ मैं पहली बार रेस देखने आया हूं और बहुत अच्छा लग रहा है। भारत में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है।’
सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे एफवन के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन यहां आकर अच्छा लगा।’