एड्स से जुड़े कलंक को मिटाने का काम करेंगी ऐश्वर्या
agency
| Sep 25, 2012, 15:58PM IST

अपनी नयी भूमिका में ऐश्वर्या बच्चों में नये एचआईवी रोकने संबंधी मुद्दों पर जागरूकता बढाने में मदद करेंगी और एंटी रेट्रोवाइरल उपचार को बढावा देने के लिए पैरवी करेंगी।
यूएनएआईडीएस कार्यकारी निदेशक माइकल सिडबी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सदभावना दूत के तौर पर ऐश्वर्या की नियुक्ति की घोषणा की।
ऐश्वर्या ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करना उनके लिए काफी सम्मान की बात है और एड्स-एचआईवी के क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।






