बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती की मिसालें हर तरफ दी जाती हैं।
साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता और 1997 में मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म इलुवर से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। लेकिन ऐश को व्यावयाटिक सफलता मिली फिल्म जींस से जो 1998 में रिलीज हुई थी।
बॉलीवुड का ध्यान ऐश पर तब गया जब उन्होंने संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया। उनके इस परफॉर्मेंस ने उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी दिलवाया।
इसके बाद ऐश ने एक बार फिर से संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की जो वर्ष 2002 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने ऐश को दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड दिलवाया। ऐश अब तक तकरीबन 40 फिल्मों में काम चुकीं हैं। दैनिकभास्करडॉटकॉम लेकर आया है कुछ ऐसी तस्वीरें वाला वीडियो जिसे आपने पहले नहीं देखा होगा।
आप भी देखिए ऐश का यह हैरान कर देने वाला वीडियो.....