बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टकिया ने किंगफिशर एयरलाइंस से अपनी नाराजगी जताई है। आयशा की नाराजगी की वजह एयरलाइंस का उनकी छोटी बहन के साथ बुरा बर्ताव करना है।
आयशा इस बात से काफी नाराज हैं कि एक एयरलाइन स्टाफ ने उनकी छोटी बहन का बोर्डिंग पास फाड़ दिया। लेकिन एयरलाइंस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए आयशा ने लिखा है, 'किंगफिशर बहुत ही घटिया एयरलाइंस है। मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी बहन के साथ एयरपोर्ट स्टाफ के बर्ताव से हैरान हूं। हम इसके खिलाफ कड़ी कारवाई करने वाले हैं और इसके लिए कोर्ट भी जाने वाले हैं। अब कानून ही मामले को देखेगा ताकि किसी और लड़की को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।'
इसके साथ ही आयशा लिखती हैं, "एयरपोर्ट पर इस एयरलाइंस के स्टाफ का एक अकेली लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार करना कितना सही है जबकि वह उस समय फ्लाइट पकड़ने वाली थी। उसकी तबियत ठीक नहीं थी और उसके कमर में दर्द था। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि इस समय उसके साथ ऐसा हुआ। गुस्से से मेरे दिल की धड़कन बड़ गई है। ऐसा उसके साथ किंगफिशर एयरलाइंस के काउंटर पर किया गया।"
वे आगे कहती हैं, 'ऐसा कैसे हो सकता है। यह विनय पोडवाल किसी पैसेंजर के साथ इस तरह से दुर्व्यवहार करते हुए कैसे बोर्डिंग पास फाड़ सकता है। '