BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> After Amitabh Bachchan Salman Khan Joined Twitter

फेसबुक पर आते ही दिखाई सलमान ने 'दबंगई', 26 लाख ने किया 'LIKE'

agency | Sep 14, 2012, 15:52PM IST
 
 

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब 'दबंग' सलमान खान भी फेसबुक से जुड़ गए हैं। दरअसल, सलमान अक्टूबर में अपनी 'बींग ह्यूमन' सीरीज के नए स्टोर्स शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में उनके फेसबुक से जुड़ जाने से उनकी संस्था को और भी प्रचार मिलेगा।

सलमान ने कहा कि हम शुक्रवार से पूरे भारत में 'बींग ह्यूमन' के स्टोर्स शुरू कर रहे हैं। उनका फेसबुक पेज शुक्रवार सुबह से सार्वजनिक हुआ। उनके पेज को अब तक 26 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

सलमान ने अपने पेज पर एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा है, "बहुत से लोगों ने मुझे बताया कि फेसबुक पर आपके कई फर्जी पेज हैं। उन्होंने मुझसे पूछा है कि आप कब इससे जुड़ रहे हैं।" फेसबुक से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि मैं तो यही कहूंगा कि मेरे नाम से जितने फर्जी पेज हैं, वे मुझसे जुड़ जाएं। इसके अलावा मैं और क्या कह सकता हूं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment