बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का बर्थ-डे नजदीक है. 11 अक्टूबर 2012 को वह अपना 70 वां जन्मदिन मनाएंगे.
ऐसे में उनका पूरा परिवार इस खास मौके को सेलिब्रेट करने से भला कैसे पीछे रह सकता है. जया बच्चन तो पहले से ही तैयारियों में व्यस्त हैं.अब बेटे अभिषेक भी 'धूम 3' की शूटिंग छोड़ वापस मुंबई लौट आए हैं.
अभिषेक पिछले काफी समय से शिकागो में रहकर इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे मगर बिग बी के जन्मदिन पर मौजूद रहने के लिए वो भी काम छोड़कर वापस आ गए हैं.
हाल ही में अभिषेक को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, देखिए उनकी कुछ तस्वीरें: