जब बेटी बी को लेकर शॉपिंग करने निकल पड़ी बच्चन बहू
dainikbhaskar.com
| Jun 16, 2012, 10:21AM IST

बच्चन परिवार भले ही अपने परिवार में आई नन्हीं सदस्य आराध्या की एक झलक भी किसी को न देखने दें, मगर इसका मतलब यह नहीं कि माँ ऐश उसे अपने साथ शॉपिंग पर नहीं ले जा सकतीं।
हाल ही में लंदन गईं ऐश्वर्या को अपनी नन्हीं सी बिटिया के साथ शॉपिंग करते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐश आराध्या के लिए टॉप ब्रांड्स के कपड़े खरीद रही थीं।
उन्होंने यहां भी बेटी बी को सबकी नजरों से बचाने के लिए पूरी तरह ढंक रखा था। ऐश 12 जून को लंदन के एक प्रसिद्द होटल के उद्घाटन में हिस्सा लेने गयी थीं। मौका पाकर उन्होंने आराध्या के लिए शॉपिंग भी कर डाली।







