BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> Amir Khan Show Satyamev Jayate Live

दुल्‍हन स्‍टेज पर कर रही थी इंतजार, दूल्‍हे के पिता ने रख दी चेन की डिमांड

dainikbhaskar.com | May 20, 2012, 11:54AM IST
 
 


'सत्यमेव जयते' का तीसरा एपीसोड लेकर आमिर खान फिर से हाजिर हुए।  उन्होंने इसमें भारतीय शादी में लड़के वालों की तरफ से लड़की वालों से होने वाले डिमांड यानी दहेज की समस्या पर चर्चा की।

इसमें सबसे पहले दिल्ली की कोमल की आपबीती सुनाई गई। कोमल के पिता ने शाही अंदाज में की। कोमल ने नई जिंदगी शुरू की। लेकिन, अमेरिका में बसे पति ने उनका जीना हराम कर दिया।
 
कोमल ने बताया, 'पहले तो लड़के वालों ने कहा कि उनको सिर्फ लड़की चाहिए। लेकिन, धीरे-धीरे उनकी तरफ से डिमांड आनी शुरू हो गई। इधर शादी हो रही थी उधर ससुर ने सोने की चेन की डिमांड रख दी। पापा ने किसी तरह एरेंज किया और मैं विदा हुई। ससुराल में पहुंचते ही मेरे घरवालों द्वारा दिए गए सामानों का मजाक उड़ाया गया। मां ने मुझे समझाया था कि वहां से झगड़ा करके मत आना। इसीलिए मैं चुप रही। अमेरिका जाने के लिए मेरे पति ने पापा से टिकट खरीदने को कहा। पापा ने पैसे दिए लेकिन पता चला कि मेरे पति को कंपनी ने टिकट दिया था। अमेरिका में जाते ही मेरे पति की डिमांड और बढ़ने लगी और उन्होंने मुझपर दवाब डालना शुरू किया। उनका वेतन 35 लाख सालाना था फिर भी वह सबकुछ पापा से ही चाहते थे। मुझे ठीक से खाना नहीं देते थे। मैं कमजोर हो गई। वह मुझे नौकरानी कहते थे। उनको मुझसे कोई लेना-देना नहीं था। मुझे टार्चर करते थे। चारदीवारी में मैं अकेली रहती थी। अब वह चाहते थे कि पापा उनको अपना घर दे दें। मैंने उनको मना किया तो मेरा गला दबाने लगे। एक बार तो इतनी जोर से गला दबाया कि मैं लगभग मर गई थी। जब उन्होंने देखा कि मैं मर जाऊंगी तो डर के मारे मुझे छोड़ दिया और जमीन पर धकेल दिया। इसके बाद पति घर से सारा सामान ले गए और अलग रहने लगे। मेरे लिए कुछ भी नहीं छोड़ा। मैं उस घर में चार दिनों तक भूखी रही लेकिन पति ने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। मुझे वोमेटिंग होने लगी, हाथ-पैर फूल गए तो आखिर में मैंने अमेरिका के वुमन सेल को फोन किया। उस अजनबी देश में मुझे मदद मिली और उसके बाद मैं मां-पापा को कॉल करके हिंदुस्तान उनके पास वापस आई।'
 
देखिए वीडियो में आमिर का यह शो-
 
साभार- स्टार प्लस और यूट्यूब

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment