PICS: 'यादों की बारात' से 'टाइम' के कवर तक, जानिए आमिर के बारे में सबकुछ

प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के चर्चित टीवी कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' की अपार सफलता को देखते हुए उन्हें अपने मुख्य पृष्ठ पर स्थान दिया है। आमिर का यह कार्यक्रम देश के ज्वलंत मुद्दों और उनके निदान पर केंद्रित है।
अमेरिकी पत्रिका के 10 सितम्बर के एशिया संस्करण के आवरण पृष्ठ पर उनकी तस्वीर के नीचे कुछ पंक्तियां लिखी गई है, "वह भारत की सामाजिक समस्याओं को उठाकर बॉलीवुड के सांचे को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। क्या एक कलाकार देश को बदल सकता है?"
टाइम्स के बॉबी घोष ने आमिर की कहानी 1988 की उसकी जबरदस्त हिट रही फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से शुरू की है और लिखा है कि 47 वर्षीय अभिनेता ने पिछले एक दशक में अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में कई फिल्में दीं।
घोष ने लिखा, "अब अपने नए टेलीविजन कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' के साथ उसने व्यवसाय की चिंता को छोड़कर दिल की बात सुनी है। और इसके साथ ही देश के पहले सुपरस्टार एक्टिविस्ट की छवि बनाई है।"
इस प्रेस्टीजस मैगजीन के कवर पर आने वाले वे पहले इंडियन एक्टर बन गए हैं। हालांकि, एक्ट्रेसेज में यह सम्मान परवीन बाबी और ऐश्वर्या राय बच्चन को मिल चुका है।
आमिर के लिए इस मैगज़ीन के कवर पेज पर आना किसी उपलब्धि से कम नहीं। ऐसे में हम लेकर आए हैं आमिर की जिंदगी का सफ़र कुछ चुनिंदा तस्वीरों में:






