मधुबाला को इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है और शायद माना जाता रहेगा।
बॉलीवुड में अब तक न जाने कितनी खूबसूरत अभिनेत्रियाँ आईं और गईं मगर मधुबाला के हुस्न का जादू दर्शकों के दिलो दिमाग पर इस कदर हावी है कि इस सौंदर्य की देवी के आगे कोई नहीं ठहर पाता।
शायद खूबसूरती का दूसरा नाम मधुबाला ही हैं।मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को हुआ था।वहीं उनका निधन मात्र 36 साल की उम्र में ही हो गया था।
23 फरवरी 1969 को दिल में छेद होने की वजह से मधुबाला दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गयीं। आज उनकी 43 वीं पुण्यतिथि पर पेश है एक फोटो ट्रिब्यूट...