सलमान ख़ान एक ऐसा नाम है, जिसे बॉलीवुड हमेशा याद रखेगा। बॉलीवुड में बेस्ट एंटरटेनर माने जाने वाले सलमान की ज़िंदगी से कई कंट्रोवर्सीज जुड़ी रहीं। फिर भी उन्हें चाहने वालों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ती गई।
आज सलमान की लगभग हर फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर जमकर धमाल मचा रही है। दर्शक भले ही उन्हें पसंद करें या नापसंद, लेकिन इतना साफ है कि वो आज के सुपरस्टार हैं।
27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है। अपनी ज़िंदगी के 46 साल पूरे करने के बावजूद वो ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें दूसरे अभिनेताओं के मुकाबले कहीं ज्यादा पसंद किया जाता है।
आइये जानते हैं कौन सी ऐसी बातें हैं जो सलमान को दूसरे अभिनताओं से ज्यादा खास और लोकप्रिय बनाती हैं। (आगे की फोटो स्लाइड्स में देखिए।)