Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> `Gangs Of Wasseypur` Nominated In Four Category At Asia-Pacific Fest
एशिया पैसेफिक फेस्टिवल में धूम मचा रही है अनुराग की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'
Dainikbhaskar.com | Dec 02, 2012, 15:17PM IST

अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' 55वें एशिया पैसेफिक फिल्म फेस्टिवल चार कैटेगरी में नॉमिनेट हुई है। इसे बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। एशिया पैसेफिक फिल्म फेस्टिवल में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अलावा 'कहानी' और 'बर्फी' भी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हैं।
बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी के अलावा अनुराग की फिल्म को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (हुमा कुरैशी) और बेस्ट आर्ट डायरेक्शन (सुकाल बोस) कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अलावा विद्या बालन को कहानी फिल्म में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। 'बर्फी' बेस्ट म्यूजिक के लिए नॉमिनेट किया गया है।
'द न्यू स्टार्टिंग लाइन' थीम के इस फेस्टिवल में तीस फिल्में शामिल की गई हैं। विजेताओं की घोषणा 15 दिसंबर को वेनेटियन मकाओ रिजॉर्ट होटल में की जाएगी।






