चिकनी चमेली की अदाएं पड़ रही हैं भारी, छम्मक छल्लो मारेगी बाजी?

चिकनी चमेली कैटरीना कैफ छुपती अकेली पौआ चढ़ाके जब आई तो ऐसी आई कि लोग एक बार में शीला और मुन्नी के लटके-झटके भूल गए। कैटरीना की लावणी ने हर एक को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'तीस मार खां' में अपने आइटम सॉन्ग 'शीला की जवानी' के जरिये दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली कैटरीना कैफ ने इस बार 'चिकनी चमेली' बनकर ऐसी धूम मचाई कि हर कोई इस गाने को सुनकर झूमने को मजबूर हो उठा।
यही वजह है कि भास्कर बॉलीवुड अवॉर्डस की आइटम सॉन्ग ऑफ़ द ईयर कैटेगरी में कैट की यही अदाएं काम कर गईं हैं और वह इस कैटेगरी में अब तक के मिले रुझानों में सबसे आगे हैं। वैसे, 'चिकनी चमेली' को टक्कर देने में 'छम्मक छल्लो' करीना भी पीछे नहीं हैं। फिल्म 'रा.वन' के इस गाने का क्रेज आज भी कायम है। सेक्सी लाल साड़ी में लिपटी करीना के ठुमकों ने जैसे सब पर जादू कर दिया और यह आइटम सॉन्ग जबरदस्त हिट साबित हुआ। करीना का कहना है कि जब फिल्म का यह गीत तैयार हो रहा था तभी से यह उनके दिल के करीब था।
आमतौर पर दक्षिण भारत तथा लंदन में हिन्दी म्यूजिक नहीं बजाया जाता, मगर 'छम्मक छल्लो' एक ऐसा ट्रैक है जो हर जगह बजा। वैसे छम्मक छल्लो के साथ-साथ 'राउडी राठौर' का आइटम सॉन्ग 'आ रे प्रीतम प्यारे' भी 'चिकनी चमेली' को टक्कर देने के लिए कमर कसे हुए है। तीन हसीनाओं की टोली मरियम जकारिया, मुमैथ खान और शक्ति मोहन के धमाकेदार डांस को भी काफी पसंद किया गया। वैसे, आइटम सॉन्ग का जिक्र हो और मलाइका का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है!
इस कैटेगरी में 'मुन्नी' इस बार 'अनारकली' बनकर 'चिकनी चमेली' का मुकाबला कर रही है। अनारकली नाम सुनते ही 'मुगल-ए- आज़म' की 'अनारकली' जेहन में आती है, मगर ज़माने के साथ-साथ अनारकली ने भी खुद को बदल लिया। इस साल जब मुन्नी आई तो उसके तेवर भी बदल गए। मुन्नी ने डिस्को किया, वो भी अनारकली बन कर। कई सितारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल 2' के हिट होने में भी इस गाने का बड़ा हाथ था।
वैसे, अगर आप सोच रहे हैं कि आइटम नंबर करना सिर्फ लड़कियों का काम है तो आप गलत हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साबित कर दिया कि आने वाला समय आइटम ब्वॉय का हो सकता है। अपने होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डेल्ही बेली' में उन्होंने खुद एक आइटम नंबर 'आई हेट यू लाइक आई लव यू' पर ठुमके लगाए। यह गाना दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ और बहुत जल्दी डीजे और पार्टियों की शान बन गया। यह गाना भी रीडर्स के वोट्स बटोरने में पीछे नहीं है।
'दी डर्टी पिक्चर' दिखाकर एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट देने वाली विद्या भी आइटम सॉन्ग पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाईं। 'फरारी की सवारी' में उनका लावणी डांस 'माला जाउ दे' भी इस कैटेगरी में वोट्स पाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। फिल्म 'मैक्सिमम' में एंटरटेनमेंट का मिनिमम डोज ही मिला, मगर हेज़ल कीच पर फिल्माया गया गाना 'आ अंटे अमलापुरम' सेक्सी बोल और डांस के चलते काफी लोकप्रिय हुआ है।
आइटम नंबर की रेस में जब बॉलीवुड की टॉप हीरोइनें हों तो भला नई नवेली दीपिका पादुकोण क्यों पीछे रहें! अपनी शॉर्ट स्कर्ट, बिंदास स्टाइल और सेक्सी लुक से दीपिका पादुकोण ने 'दम मारो दम' गाने में कुछ ऐसा कहर ढाया कि फिल्म के सुपर फ्लॉप होने के बाद भी यह गाना लोगों को लंबे समय तक याद रहेगा। इस गाने के बोल भी बेहद बोल्ड थे। दीपिका की सेक्स अपील ने गाने में चार चांद लगा दिए। हालांकि, इस गाने में दीपिका के ठुमके कम, अंग प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिला। इस कैटेगरी में वह भी तगड़ा मुकाबला कर रही हैं।
आपके पास अब भी मौका है अपने फेवरेट आइटम सॉन्ग को रेस में आगे ले जाने का। आपके वोट्स ही बनाएंगे इन स्टार्स को सुपरस्टार। अवार्ड्स अलग-अलग कैटेगरीज में दिए जाएंगे। भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई जूरी नहीं, दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार। रीडर्स का एक्साइटमेंट देखते हुए वोटिंग की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। तो भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के जरिए अपने पसंदीदा सुपरस्टार को चुनने के लिए लॉग इन कीजिए www.bhaskar.com पर।






