BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Aap Hain To Star Hain >> Vidya Leads As Best Fmale Superstar

'चिकनी चमेली' और 'जंगली बिल्ली' से आगे निकल रही हैं 'डर्टी' विद्या

dainikbhaskar.com | Aug 25, 2012, 00:08AM IST
 
 


फिल्में केवल तीन चीजों की वजह से चलती हैं, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट... और मैं एंटरटेनमेंट हूं।' फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या ने यह डायलॉग क्या बोला, दर्शकों की सीटियां बज उठीं। कभी रेड-हॉट साड़ी में भीग तो कभी बाथ-टब में पोज दे विद्या ने तो चाहनेवालों की लाइन खड़ी कर दी। हम बात कर रहे हैं वाइटल सी भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के रुझानों की। खूबसूरती और हुनर की इस जंग में सबसे आगे चल रही हैं विद्या...उनसे सबसे नजदीक पायदान पर हैं कैटरीना ...प्रियंका भी कर रही हैं जोरदार मुकाबला। देश के पहले ट्रूली डेमोक्रेटिक वाइटल सी भास्कर बॉलीवुड अवार्ड्स को लेकर लोगों में काफी रोमांच दिखाई दे रहा है। अपने फेवरेट स्टार को जीत दिलाने के लिए जनता खुलकर वोटिंग कर रही है। अवार्ड्स की खास कैटेगरी `फीमेल सुपरस्टार ऑफ दी ईयर` के लिए लगातार वोटिंग की जा रही है।

विद्या को इस कैटेगरी में दो नॉमिनेशन्स मिले थे। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के साथ-साथ कहानी के लिए भी उन्हें नॉमिनेट किया गया है। दोनों फिल्मों का जोनर एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है। जहां फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या ने एक सिडक्टिव सेक्स साइरन का रोल निभाया था, वहीं कहानी में उन्होंने एक हेल्पलेस महिला के रोल को जीवंत किया। 'डर्टी' विद्या की सेक्सी अदाएं लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छा गईं। दरअसल, उन्होंने साउथ की हॉट एक्ट्रेस सिलस्मिता का रोल निभाया था। उन्होंने गैर-फिल्मी बैकग्राउंड से आई उस हसीना का कैरेक्टर प्ले किया जिसने इंडस्ट्री में धाक जमाई और हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया। इस फिल्म के लिए विद्या को अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा था। एकता कपूर की इस फिल्म को मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया था।

उधर, फिल्म 'कहानी' में उन्होंने ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपने पति को खो चुकी है। एक एक्सिडेंट में उसके पेट में पल रहा बच्चा भी मर जाता है। पर वे किसी अबला की तरह हार कर बैठ नहीं जाती, बल्कि पति के कातिल का पता लगाने निकल पड़ती है। वे कैसे अपनी मंजिल तक पहुंचती है, इसे फिल्म में काफी थ्रिलिंग तरीके से दिखाया गया। सुजॉय घोष ने यूं तो कुछ फिल्में बनाई थीं, पर उन्हें पहचान मिली इस फिल्म के डायरेक्शन से।

विद्या के बाद इस कैटेगरी में कैटरीना कैफ भी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। उन्हें फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के लिए नॉमिनेट किया गया है। दर्शक भारी संख्या में इनके लिए भी वोट कर रहे हैं। स्पेन में स्कूबा डाइविंग सिखाने वाली लैला उर्फ कैट के शौक किसी टॉमब्वॉय से कम नहीं थे। फिल्म में वे बाइक चलाती भी नजर आईं। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।

2006 में आई 'डॉन' के बाद प्रियंका चोपड़ा इसके सीक्वल 'डॉन 2' में भी नजर आईं। इस पार्ट में वे एक इंटरपोल ऑफिसर के रोल में हैं। उनके फैन्स उन्हें आगे ले जाने के लिए लगातार वोट कर रहे हैं। उधर, फिल्म 'एक मैं और एक तू' के लिए नॉमिनेट की गई करीना कपूर के लिए भी दर्शकों में क्रेज देखने को मिल रहा है और वे अपनी इस चहेती स्टार को जीत दिलाने के लिए भारी संख्या में वोट कर रहे हैं।

बेहद संवेदनशील सब्जेक्ट पर बनी पाकिस्तानी फिल्म 'बोल' के लिए हुमैमा मलिक को भी नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की थी जहां सारी संतानें लड़कियां हैं। उनके और उनकी मां के साथ पिता बहुत बुरा व्यवहार करते हैं। तब जैनुब बनी हुमैमा बगावत करने की हिम्मत दिखाती है तो वे अपनी बहनों और मां को चैन की जिंदगी मुनासिब करवा कर ही दम लेती है। इस किरदार के लिए जनता के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी उनकी खुले दिल से तारीफ की थी।

कैटेगरी में एक नॉमिनेशन सोहा अली खान को फिल्म 'साउंडट्रैक' के लिए मिला है। इसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की का रोल किया था जो सुन नहीं सकती। इस ऑफ-बीट फिल्म में अपने किरदार के लिए सोहा को काफी सराहा गया।

आपके पास अभी भी मौका है अपने सुपर स्टार की फिल्म को रेस में आगे ले जाने का। आपके वोट्स ही बनाएंगे इन स्टार्स को सुपरस्टार। अवार्ड्स अलग-अलग कैटेगरीज में दिए जाएंगे। वाइटल सी भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई जूरी नहीं, दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार’। रीडर्स का एक्साइटमेंट देखते हुए वोटिंग की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। तो वाइटल सी भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के जरिए अपने पसंदीदा सुपरस्टार को चुनने के लिए लॉग इन कीजिए www.dainikbhaskar.com पर।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment