सितारे कर रहे हैं इंतजार, जल्दी बनाइए इन्हें सुपरस्टार
dainikbhaskar.com
| Sep 01, 2012, 00:17AM IST

खुद को फिल्मों का 'एंटरटेनमेंट' बताने वाली विद्या बालन `फीमेल सुपरस्टार ऑफ दी ईयर` में सबसे आगे चल रही हैं। फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या ने यह डायलॉग- 'फिल्में सिर्फ तीन चोजों से चलती हैं, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट, और मैं एंटरटेनमेंट हूं' क्या बोला, दर्शकों की सीटियां बज उठीं। खूबसूरती और हुनर की इस जंग में सबसे आगे चल रही हैं विद्या...उनके सबसे नजदीक पायदान पर हैं कैटरीना ...प्रियंका भी कर रही हैं जोरदार मुकाबला।
वहीं 'बेस्ट फिल्म ऑफ़ द ईयर ' कैटेगरी में अभी तक के रुझान के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'सिंघम' सबसे आगे चल रही है। सलमान की 'बॉडीगॉर्ड' इस धरतीपकड़ एक्शन हीरो से पीछे चल रही है। कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली दूसरी फिल्मों में इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' और जोया अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' भी शामिल हैं।
उधर, बेस्ट एक्शन हीरो की कैटेगरी में भी अजय देवगन का जादू चलता दिख रहा है। आम तौर पर हीरोइन्स के साथ पेड़ों के चक्कर काटने वाले एक्टर्स अलग ही तेवर में नजर आए। हवा में उड़ती कारों, दमदार डायलॉग्स और एक साथ दर्जनों गुंडों के छक्के छुड़ाते हीरोज ने बॉलीवुड में एक्शन का फ्लेवर बदल दिया। ‘जिसमें है दम वो है फकत बाजीराव सिंघम’ तथा ‘कुत्तों का कितना ही बड़ा झुंड हो, उनके लिए एक शेर काफी है’, जैसे संवादों ने बीच-बीच में फिल्म का टेम्पो बनाए रखा।
'बॉडीगार्ड' सलमान खान भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं चल रहे हैं। इन्होंने अपनी फिल्मों में उन चालू मसालों को परोसा जो टिकट खिड़की पर बिकाऊ समझे जाते थे। इसी तरह अन्य कैटेगरीज में सितारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। 'चिकनी चमेली' कैटरीना को 'आइटम सॉन्ग ऑफ़ द ईयर' कैटेगरी में 'छम्मक छल्लो' करीना जमकर टक्कर दे रही हैं.
सभी सितारों को आपके वोट का है इंतजार। इन्हें आगे ले जाने का आपके पास अब आखिरी मौका है। वोटिंग की लास्ट डेट 2 सितंबर,2012 रखी गई है। भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स भारत का पहला ऐसा अवार्ड है जहां कोई जूरी नहीं, दर्शक तय करते हैं अपना सुपरस्टार। तो देर मत कीजिए, भास्कर बॉलीवुड अवॉर्ड्स के जरिए अपने पसंदीदा सुपरस्टार को चुनने के लिए लॉग इन कीजिए www.dainikbhaskar.com पर।






